A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरबिहारबेगुसराय

बेगूसराय में कपड़ा व्यवसाई को लोहिया नगर ब्रिज के पास बैखौफ अपराधी ने मारी गोली जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित लोहिया नगर ओवर ब्रिज की है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मृतक के पहचान की कोशिश में जुटी हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बजाज डिस्कवर बाइक पर सवार युवक लोहिया नगर की ओर से आ रहा था। ओवर ब्रिज पर चढ़ते ही बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर- टू डीएसपी भास्कर रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मृतक गंजी एवं पजामा पहने हुए था, जबकि बाइक में लटके झोला में उसका शर्ट मिला है। मृतक की पहचान बेगूसराय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भरड़ा गांव ओमप्रकाश दास के पुत्र गोपाल दास उम्र तीस वर्ष बताया गया है। इधर परिजनों को सुचना मिलते ही परिजनों सदर अस्पताल बेगूसराय पहुंचे शव देखकर परिजनों को पैर तलें जमीन खिसक गई वहीं मृतक के पत्नी का रो रो कर बुरा हाल बना है। फिर हाल पुलिस अपराधी को पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। परिजनों ने बताया कि कपड़े का व्यवसाई कर घर लौट रहे थे

 

 

बेगूसराय से वंदे भारत लाइव टीवी के रिपोर्टर अरुण साह।9955835320

Back to top button
error: Content is protected !!