A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारत स्काउट और गाइड गयाजी ने मनाया विश्व चिंतन दिवस l

प्रेस विज्ञप्ति गया जी आज दिनांक 22 फरवरी 2026

भारत स्काउट और गाइड गया जी ने मनाया विश्व चिंतन दिवस

स्काउट और गाइड
के जनक बेडेन पॉवेल एवं लेडी बेडेन पॉवेल के जन्मदिन को विश्व चिंतन दिवस के रूप में बनाया गया

गया जी- बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड गया के द्वारा आयोजित विश्व चिंतन दिवस कार्यक्रम का आयोजन खिज़र सराय प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय पंचमाला में किया गया यह कार्यक्रम विश्व भर में स्काउट और गाइड संगठनों द्वारा मनाया जाता है यह एक ऐसा दिन है जब वह दुनिया के सभी देश में अपने भाई और बहनों के बारे में गाइडिंग के अर्थ और इसके वैश्विक प्रभाव के बारे में विचार करते हैं कार्यक्रम में बेडेन पावेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर माला अर्पण किया गया यह कार्यक्रम जिला संगठन गोपाल कुमार के देखरेख में किया गया. वेडन पावेल एवं लेडी वेडन पावेल के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए गोपाल कुमार ने बताया कि स्काउटिंग के जनक बेडेन पॉवल का जन्म 22 फरवरी 1857 ई को लंदन में हुआ था वेडन पॉवल एक ब्रिटिश सैनिक लेखक और विश्व स्काउट आंदोलन के संस्थापक थे उन्होंने 1907 में स्काउटिंग की शुरुआत की जिसका उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर अनुशासित और सेवा भावी बनाना था. और लेडी वेडन पॉवल का जन्म भी 22 फरवरी 1889 में हुआ यह गर्ल गाइड और स्काउटिंग आंदोलन की एक प्रमुख हस्ती थी जिन्होंने 1918 में ब्रिटेन की पहली मुख्य गाइड और 1930 में विश्व मुख्य गाइड के रूप में कार्य किया उन्होंने अपने पति वेडन पॉवल के साथ मिलकर दुनिया भर में लड़कियों के लिए नेतृत्व आत्मविश्वास और समुदाय सेवा के विकास में 111 देश का भ्रमण किया. इस कार्यक्रम में आदर्श मध्य विद्यालय नव डीहा यशवंत उच्च विद्यालय खिजर सराय राजकीय मध्य विद्यालय पंचमहल के 50 स्काउट गाइड कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. पवन कुमार शुभांशु प्रधानाध्यापक मुख्य जिला आयुक्त पुरंदर सवर्ण जिला सचिव रणजीत कुमार राजकिशोर पांडेय रजनी कुमारी गाइड शिवानी कुमारी ज्योति कुमारी परिजवल शर्मा शिवानी पांडे नेहा कुमारी चिराग पासवान ज्योति कुमारी विक्रम राज प्रिंस कुमार सौम्या कुमारी अर्चना प्रीति आर्यन आदि उपस्थित है

गोपाल कुमार जिला संगठन आयुक्त बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड गया जी

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!