
आज दिनांक 22-2-2026 को डॉ प्रेम कुमार,
माननीय विधानसभा अध्यक्ष, बिहार द्वारा 38 चलंत दिव्यांग व्यक्तियों के बीच मोटराइज्ड ट्राइसिकल का वितरण किया गया। लाभुकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की इस ट्राइसिकल से उन्हें रोजगार एवं शिक्षा प्राप्त करने में काफ़ी सहायता मिलेगी। लाभुकों को प्रेरित करते हुए यह भी संदेश दिया की सरकार की नीति जिसमे सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास निहित है उसमे दिव्यांगजनों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। लाभुकों ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को संबल योजना के तहत बट रहे सहायक उपकरण एवं बैटरी चालित ट्राइसिकल के लिए धन्यवाद कहा। उपस्थित लाभुकों ने कहा की यह बैटरी चालित ट्राइसिकल उन्हें सक्षम बनाने में सहायता प्रदान करेगी और ख़ुशी व्यक्त की।सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग गया श्री अविनाश कुमार द्वारा बताया गया की पिछले एक साल में 669 चलंत दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का लाभ प्रदान किया गया है। साथ हीं वर्ष 2025-26 में सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, सीपी व्हीलचेयर, ट्राइसिकल, हियरिंग ऐड, बैशाखी, डिजिटल ब्लाइंड स्टिक, एवं अन्य उपकरणों से 772 दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया की जो भी दिव्यांग सहायक उपकरण या बैटरी चालित ट्राइसाइकिल का लाभ लेना चाहते हैं वो आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र/UDID कार्ड, 2 लाख से कम आय प्रमाण पत्र तथा आवासीय प्रमाण पत्र के साथ http://sambalyojana.bihar.gov.in/SWFTC/MKR/DistWiseConolidated.aspx पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं। दिव्यांगजन अपना आवेदन अपने ब्लॉक, नजदीकी बुनियाद केंद्र अथवा जिला कार्यालय से भी कर सकते हैं।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
- वन्दे भारत लाइव टीवी न्ट राइज्ड










