A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sonbhadra news:महुली उच्च प्राथमिक विद्यालय में मतदाता सूची निस्तारण प्रक्रिया तेज

अतिरिक्त सहायक निर्वाचन अधिकारी बालेंदु शेखर ने लिया जायजा, बीएलओ को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश

महुली सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_दुद्धी तहसील क्षेत्र अंतर्गत महुली उच्च प्राथमिक विद्यालय में मतदाता सूची SIR में त्रुटियों के संबंध में जारी नोटिसों के निस्तारण हेतु विशेष प्रक्रिया संचालित की गई। इस दौरान बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) में लगे कर्मचारी उपस्थित रहे और संबंधित अभिलेखों का परीक्षण कर सुधार कार्य किया गया।


कार्य की प्रगति का निरीक्षण करने हेतु अतिरिक्त सहायक निर्वाचन अधिकारी दुद्धी, बालेंदु शेखर मौके पर पहुंचे। उन्होंने समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बीएलओ को निर्देश दिया कि त्रुटि सुधार एवं मैपिंग की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए, ताकि मतदाता सूची पूर्णतः शुद्ध एवं अद्यतन हो सके।  
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि महुली एवं पोलवा क्षेत्र में मैपिंग का कार्य लगभग 85 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिया गया है, जबकि कोरगी क्षेत्र में बीएसओ लालचंद एवं ऊषा देवी द्वारा 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य को भी शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश कुमार, शिवपूजन त्रिपाठी, मोहम्मद सिकंदर, तेज बहादुर, ममता देवी, रविशंकर, सूबेदार प्रसाद, संतोष कुमार, खुशी, सुधीर कुमार, श्यामदेव, मुस्तकीम सहित अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर संबंधित नागरिक समय से संपर्क कर उसका सुधार अवश्य कराएं, जिससे आगामी निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराई जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!