

खलारी में सरहुल व रामनवमी पर 108 एम्बुलेंस की विशेष तैनाती।।
रिपोर्टर/राशीद अंसारी
खलारी। खलारी प्रखंड में सरहुल एवं रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़मू द्वारा 108 आकस्मिक वाहन (एम्बुलेंस) की विशेष तैनाती का निर्देश जारी किया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए PHC मैकलुस्किगंज के 108 वाहन चालक को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ड्यूटी करने का निर्देश दिया है।
जारी आदेश के अनुसार 21 मार्च 2026 को सरहुल पर्व के अवसर पर महाबीर नगर, खलारी में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक तथा चदरा धौड़ा, खलारी में शाम 4 बजे से मेला समाप्ति तक एम्बुलेंस तैनात रहेगी। इसके अतिरिक्त रामनवमी के अवसर पर हिन्दुगड़ी चौक, खलारी में रात 8 बजे से मेला समाप्ति तक 108 वाहन उपलब्ध रहेगा।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि उक्त तिथियों पर संबंधित स्थानों पर एम्बुलेंस के साथ चालक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
इस संबंध में सूचना 108 वाहन रांची के उच्च पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी खलारी तथा थाना प्रभारी खलारी को भी प्रेषित कर दी गई है, ताकि त्योहारों के दौरान समुचित समन्वय बना रहे और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।










