?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर बड़ा अपडेट जारी हुआ है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर के लिए परीक्षा का नोटिफिकेशन किया जारी

IMG 20260320 213413

लखनऊ/उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर बड़ा अपडेट जारी हुआ है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर के लिए परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

आयोग के अनुसार, यूपी टीईटी परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होगी, जबकि फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल तय की गई है। अभ्यर्थी 1 मई तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे।

इस बार आवेदन प्रक्रिया में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू की गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को पहले OTR पूरा करना होगा, तभी वे परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना और दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ लें। यह परीक्षा प्रदेश में शिक्षक बनने के इच्छुक लाखों अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!