A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

आज धार में जिला युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न

युवा कांग्रेस करेगी पंचायत चलो अभियान शुरू

<युवा कांग्रेस की जिला कार्यसमिति की बैठक : चलो पंचायत, चलो वार्ड' अभियान से सरकार को घेरेगी युवा कांग्रेस

धार। जिला युवा कांग्रेस की एक जिला कार्यसमिति बैठक शनिवार को संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ जमीनी स्तर पर मोर्चा खोलने का संकल्प लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से धार जिला प्रभारी शिविसिंह चौहान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह दादू, प्रदेश महासचिव संजय पटेल, प्रदेश सचिव प्रतीक जैन और कुणाल सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

तानाशाह सरकार के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे – शिविसिंह चौहान
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी शिविसिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ युवा कांग्रेस की भूमिका सबसे अहम रहने वाली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि:
आगामी 'चलो पंचायत, चलो वार्ड' कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। युवाओं को मैदान में उतरकर जनता के हक की लड़ाई मजबूती से लड़नी होगी। जनविरोधी नीतियों को उजागर करने के लिए हर गांव और हर वार्ड में संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

संगठन की एकजुटता पर जोर
जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। बैठक में जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर अपने-अपने क्षेत्र की कार्ययोजना साझा की। बैठक मे सहित जिला युवा कांग्रेस के ब्लॉक, नगर एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन जीतू बाबा चौहान ने किया एवं आभार पूर्व शहर अध्यक्ष अभिनव बिंजवा ने किया। जानकारी मीडिया रिपोर्टर श्रीकांत पटेल द्वारा दी गई
Swatantra Joshi Umang Singhar Yuva Congress Madhya Pradesh Rohit Kamdar Mp Congress Pratap Grewal

Back to top button
error: Content is protected !!