
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद
पंकज कथूरिया बहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। ऊर्जा निगम की ओर से जारी टॉप बकाएदारों की सूची जारी की गई है। जिसमें प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का नाम भी शामिल है।
मंत्री रेखा आर्या के होटल पर करीब तीन लाख का बिजली बिल बकाया
सूची के अनुसार बागेश्वर जनपद के कौसानी स्थित उनके ‘रुद्राक्ष पैलेस’ होटल पर 2 लाख 98 हजार 704 रुपए का बिजली बिल बकाया बताया गया है। ऊर्जा निगम द्वारा अखबारों में प्रकाशित इस सूची ने न सिर्फ आम उपभोक्ताओं बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्ष और स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आम नागरिकों के बकाया पर तत्काल कनेक्शन काटने जैसी सख्त कार्रवाई की जाती है, तो फिर जनप्रतिनिधियों के मामलों में वही सख्ती क्यों नहीं दिखाई जाती।

पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास का नाम भी सूची में है शामिल
सूची में एक और बड़ा नाम सामने आया है। पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास के नाम पर भी लगभग 2 लाख 85 हजार 990 रुपए का बिजली बिल बकाया दर्ज बताया गया है। इससे यह बहस और तेज हो गई है कि क्या रसूखदारों के लिए नियम अलग हैं। बताया जा रहा है कि ऊर्जा निगम ने नियमों के तहत सभी बड़े बकाएदारों की सूची सार्वजनिक की है, ताकि समय पर भुगतान सुनिश्चित कराया जा सके।
ऊर्जा विभाग नियमों की कार्रवाई का इंतजार
अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ऊर्जा विभाग नियमों के मुताबिक कार्रवाई करेगा या यह मामला भी सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगा। अभी तक इस पूरे मामले में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या या ऊर्जा निगम की ओर से आधिकारिक बयान सामने आया है।







