

सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित “5 दिवसीय नेशनल थिएटर फेस्टिवल 2026” के भव्य शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सागर सांसद डॉ लता वानखेड़े सम्मिलित हुई,सांसद ने कहा कि रंगमंच केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह हमारी सामाजिक चेतना, भावनाओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत दर्पण है। विश्वविद्यालय परिसर में देश के विभिन्न कोनों से आए कलाकारों का उत्साह और उनकी कला के प्रति समर्पण देख कर मन अत्यंत प्रफुल्लित हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अध्यक्ष निकेश गुप्ता , दीपक दुबे सहित विशिष्ट अतिथियों, गणमान्य नागरिकों और कला प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कलाकारों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ दी,




