A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड द्वारा वक्फ संख्या 498 मस्जिद रेलवे स्टेशन ज्वालापुर की नई प्रबंधन समिति का गठन — अध्यक्ष एजाज़ हसन, उपाध्यक्ष शौकीन अब्बासी, सचिव नौशाद मंसूरी

(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने वक्फ संख्या 498, मस्जिद रेलवे स्टेशन ज्वालापुर, हरिद्वार के लिए नई प्रबंधन समिति का गठन कर दिया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर समिति को मस्जिद के समस्त प्रशासनिक एवं धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई समिति में कुल 7 सदस्यों को शामिल किया गया है। इंजीनियर ऐजाज़ हसन को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी हैं।

समिति के अन्य पदाधिकारियों में शौकीन अब्बासी को उपाध्यक्ष, नौशाद मंसूरी को सचिव तथा खुर्रम मलिक को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त नईम मंसूरी, मोहसिन मंसूरी और गुलफाम हसन को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

नई प्रबंधन समिति मस्जिद के सुचारु संचालन, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण तथा धार्मिक गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!