A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज नगर पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा Indian Central School के वार्षिक उत्सव मे मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए l

आज दिनांक 22.02.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक (City SP), गया महोदय ने Indian Central School के वार्षिक उत्सव (Annual Day Function) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अपने संबोधन में नगर पुलिस अधीक्षक महोदय ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चे मन लगाकर पढ़ें-लिखें और जीवन में निरंतर आगे बढ़ें। उन्होंने शिक्षा को सफलता की कुंजी बताते हुए अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर विशेष बल दिया।
इसके साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति के विषय पर जागरूक करते हुए कहा कि नशा समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। सभी छात्रों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने आगामी बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के संबंध में भी जानकारी दी और बताया कि इस अवसर पर विभिन्न जागरूकता एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को इन कार्यक्रमों, विशेषकर आयोजित प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!