
बिहार मुंगेर मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के संस्थापक उपाध्यक्ष फरदा गाँव निवासी स्वर्गीय राज किशोर कुमार की धर्मपत्नी 80 वर्षीय प्रेमा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई ब्रह्मर्षि समाज के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य श्री दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि श्रीमती प्रेमा देवी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। ब्रह्मर्षि समाज के कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार ने कहा कि वह एक मृदु भाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व वाली महिला थीं। ब्रह्मर्षि समाज के संस्थापक महासचिव अशोक शंकर सिंह ने कहा कि श्रीमती प्रेमा देवी के निधन से गहरा दुख पहुंचा है। ब्रह्मर्षि चेतना मंच प्रवक्ता व युवा अधिवक्ता प्रणव कुमार ने कहा कि ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं अपनी श्री चरणों में स्थान दें समाज उनके निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करती है और उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित करती है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य दिनेश कुमार सिंह समाज के कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार वरिष्ठ अधिवक्ता व लोक अभयोजक संजय कुमार सिंह ब्रह्मर्षि चेतना मंच प्रवक्ता व अधिवक्ता प्रणव कुमार वरिष्ठ अधिवक्ता व समाज के संरक्षक श्री वीरेंद्र शर्मा निक्कू कुमार जय किशोर संतोष आदि अन्य मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के दर्जनों सदस्य गण शामिल थे।










