
राजकीय महाविद्यालय होडल की तरफ़ से चलाए जा रहे सात दिवसीय NSS शिविर के दूसरे दिन भी कार्यक्रमों की झड़ी लगी रही । शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत एनएसएस गीत के साथ की गई जिसके बाद वॉलंटियर्स ने योगा और व्यायाम किया । दूसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ प्रवीण गर्ग उपस्थित थे ।उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया की किस प्रकार से एचआईवी हमारे शरीर को बीमार कर सकता है और किस प्रकार से मानव शरीर में यह फैलता है ।किस प्रकार से हम ख़ुद को इसके प्रभाव के आने में से बचा सकते है एवम् स्वच्छता हमारे शरीर के लिए कितनी आवश्यक हैं और कितनी बीमारियों से स्वच्छ रह कर भी बचा जा सकता है । दूसरे मुख्य वक्ता के रूप में श्री श्याम सुंदर थे ।जिन्होंने समाज के प्रति युवाओ का मार्ग दर्शन किया तथा किस प्रकार से समाज में अपनी भूमिका निभा सकते है ।एनएसएस वालंटियर्स ने स्वयं भोजन बनाकर एक साथ बैठकर खाया और सामाजिक समरसता का परिचय भी दिया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस अधिकारी श्री वीरेश चौधरी ने की तथा डॉ राम किशोर और श्री संतोष स्टाफ के सदस्य के रूप में मौजूद रहे ।









