महराजगंज।आज महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा थाना कोठीभार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर का गहन भ्रमण करते हुए उन्होंने कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, स्टोर रूम, बैरक, थाना परिसर, शस्त्रागार एवं कारागार आदि का निरीक्षण किया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने एवं जनता से शालीनता पूर्ण व्यवहार करने तथा शासन द्वारा निर्गत निर्देशों का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।