
जिला संवाददाता प्रमोद कुमार गुप्ता
श्री हरिद्वारी वैश्य समिति गोला गोकर्ण नाथ खीरी की कार्यसमिति के पदाधिकारियों द्वारा हर वर्ष की भांति होने वाले होली मिलन समारोह कार्यक्रम की घोषणा की एवं दिनांक 8 मार्च दिन रविवार को श्री हरिद्वारी वैश्य समाज का होली मिलन समारोह का आयोजन श्री हरिद्वारी वैश्य समिति के द्वारा श्री हरिद्वारी वैश्य समिति के मिल रोड गन्ना लाइन स्थित धर्मशाला, में संपन्न होगा। जिसमें सामाजिक मिलन के साथ साथ गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समाज के मेधावी छात्र एवं छात्राओं जिन्होंने हाइस्कूल और इंटरमीडिएट वर्ष 2025 की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक अर्जित किए हैं उनका सम्मान किया जाना सुनिश्चित हुआ हुआ है, ऐसे सभी छात्र और छात्राओं के अभिभावक गण अपने बच्चों के अंकपत्र की छायाप्रति ज्ञान मेडिकल स्टोर मोहम्मदी रोड गोला पर जल्द से जल्द उपलब्ध करवा दे ताकि समय से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। श्री हरिद्वारी वैश्य समिति के पदाधिकारियों ने हरद्वारी वैश्य समाज गोला के प्रत्येक परिवार को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आमंत्रित किया है।









