वन्दे भारत न्यूज़ /प्रवीण कुमार होडल ( हरियाणा ) 22 फरबरी 2026 आज होडल में राजकीय महाविद्यालय होडल की तरफ़ से चलाए जा रहे सात दिवसीय NSS शिविर के दूसरे दिन भी कार्यक्रमों की झड़ी लगी रही
राजकीय महाविद्यालय होडल की ओर से आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन भी विविध कार्यक्रमों की प्रभावशाली श्रृंखला देखने को मिली। दिन की शुरुआत एनएसएस गीत के साथ हुई, जिसके पश्चात स्वयंसेवकों ने योग एवं व्यायाम कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. प्रवीण गर्ग उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एचआईवी संक्रमण के कारणों, उसके शरीर पर प्रभाव तथा उससे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता न केवल एचआईवी जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक है, बल्कि अनेक अन्य रोगों से भी सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने युवाओं से जागरूक एवं सतर्क रहने का आह्वान किया। दूसरे मुख्य वक्ता के रूप में श्री श्याम सुंदर ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि युवा शक्ति सकारात्मक सोच और सेवा भाव से समाज में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती है।शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वयं भोजन तैयार कर सामूहिक रूप से ग्रहण किया, जिससे सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना का परिचय मिला।कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस अधिकारी श्री वीरेश चौधरी ने की। इस अवसर पर डॉ. राम किशोर एवं श्री संतोष स्टाफ सदस्य के रूप में उपस्थित रहे।