A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

एसपी निकिता खट्टर ने नशे के खिलाफ जागरूकता संदेश के साथ भारत यात्रा पर निकले साइकिल यात्री सुभाष चंद्र को नशा मुक्ति संदेश के साथ किया रवाना

IMG 20260131 WA0354

एसपी निकिता खट्टर ने नशे के खिलाफ जागरूकता संदेश के साथ भारत यात्रा पर निकले साइकिल यात्री सुभाष चंद्र को नशा मुक्ति संदेश के साथ किया रवाना

रिपोर्टर इन्द्र जीत

लोकेशन कालावाली

नशे के खिलाफ इस मुहिम में हर नागरिक की भूमिका अहमः- एसपी डबवाली
डबवाली 31 जनवरी । डबवाली पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही व्यापक मुहिम से प्रेरित होकर देशभर में साइकिल यात्रा के माध्यम से नशा विरोधी संदेश देने वाले साइकिल यात्री सुभाष चंद्र शनिवार को पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर आईपीएस से उनके कार्यालय में मिले । इस दौरान सुभाष चंद्र ने डबवाली पुलिस की नशा विरोधी मुहिम से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया । इस दौरान प्रबंधक थाना शहर नि. देवीलाल, महिला थाना प्रभारी कमला देवी, नशा मुक्ति टीम प्रभारी उप नि. सुग्रीव सिंह व एएसआई मदन लाल सहित काफी संख्या में पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों ने भाग लिया । इस साइकिल यात्रा में साइकिल यात्री सुभाष चन्द्र ने सक्रिय सहभागिता निभाई । वहीं जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने सभी अधिकारियों सहित साइकिल चलाकर लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया ।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू हुई इस साइकिल यात्रा को पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है, जो युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है । नशे के कारण परिवार टूट रहे हैं और समाज कमजोर हो रहा है । उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की आवश्यकता है ।“अगर युवा स्वस्थ रहेगा, तो देश स्वतः ही मजबूत होगा।
एसपी डबवाली ने सुभाष चंद्र की साइकिल यात्रा को समाज में सकारात्मक सोच पैदा करने वाली पहल बताते हुए कहा कि ऐसी यात्राएं युवाओं को सही दिशा दिखाने का कार्य करती हैं । उन्होंने ग्राम पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं, युवा क्लबों व आमजन से आह्वान किया कि वे सुभाष चंद्र को रोल मॉडल मानते हुए नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में अपना पूर्ण योगदान दें ।
इसके बाद साइकिल यात्रा खालसा स्कूल मंडी डबवाली में पहुंची जहां एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशा मुक्त हरियाणा मुहिम से जुड़ने व नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य को हासिल करने में पूरी मेहनत व लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया । इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य हरविंदर सिंह व अन्य स्कूल स्टाफ के साथ काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे ।
सुभाष चंद्र ने बताया कि वे अब तक देश के 22 राज्यों में लगभग 25,000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर चुके हैं और इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दे रहे हैं । डबवाली पुलिस की मुहिम से प्रभावित होकर अब वे साइकिल यात्रा के माध्यम से पुलिस जिला डबवाली के गांव-गांव व शहर-शहर जाकर “हर घर नशा मुक्ति” का संदेश देंगे ।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज और पुलिस का एकजुट होना जरूरी है । नशा बेचने या तस्करी से जुड़े लोगों की सूचना निसंकोच केन्द्र सरकार द्वारा जारी मानस पोर्टल व हेल्पलाइन न. 1933 पर दें । इसके अलावा अपने नजदीकी थाना/चौकी में भी इसकी सूचना दें, ताकि उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके । यदि कोई व्यक्ति नशे की लत में फँस चुका है, तो उसके लिए काउंसलिंग, उपचार और पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध हैं । अगर उनके परिवार या आसपास कोई व्यक्ति नशे से पीड़ित है तो इसकी सूचना नशा मुक्ति टीम डबवाली के मो. न. 9138999731 पर दें । सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी ।

Back to top button
error: Content is protected !!