हरियाणा

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल में एनसीसी ए सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन किया गया।

एनसीसी ऑफिसर प्रभुदयाल हंस बताया कि प्रतिवर्ष एनसीसी के जूनियर कैडेट्स के लिए A सर्टिफिकेट की परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जिसमें कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थी भाग लेते है

वन्दे भारत न्यूज़ /प्रवीण कुमार /पलवल( होडल) हरियाणा, InShot 20260201 192020027 IMG 20260201 WA0030 राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल में एनसीसी ए सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन किया गया। एनसीसी ऑफिसर प्रभुदयाल हंस बताया कि प्रतिवर्ष एनसीसी के जूनियर कैडेट्स के लिए A सर्टिफिकेट की एग्जाम का आयोजन किया जाता है, जिसमें कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थी भाग लेते हैं। इस प्रक्रिया के अंतर्गत 5, हरियाणा बटालियन एनसीसी, गुरुग्राम ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, होडल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घोड़ी, बाल विद्या निकेतन, खाम्बी, धर्म पब्लिक स्कूल, पलवल, एसएनडी पब्लिक स्कूल, पलवल और आई एस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, होडल के 137 एनसीसी कैडेट्स के लिए A सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन किया। एनसीसी बटालियन की ओर से आए हुए जेसीओ (ट्रेनिंग) गोविंद सिंह और हवलदार महेश कुमार की देखरेख में कैडेट्स का एनसीसी संबंधी ज्ञान जांचने के लिए 3 घंटे की एक बहुविकल्पी परीक्षा ली गई। इस परीक्षा में वैपन ट्रेनिंग, ड्रिल, कम्युनिकेशन, मैपिंग, राष्ट्रीय एकता, प्राथमिक चिकित्सा आदि विषयों से संबंधित प्रश्न सम्मिलित रहे।

विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश बघेल ने एनसीसी ऑफिस, गुरुग्राम से आए हुए जेसीओ (ट्रेनिंग) गोविंद सिंह, हवलदार महेश कुमार का, विभिन्न विद्यालयों के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स और केयरटेकर ऑफिसर्स का स्वागत किया और विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर एनसीसी ऑफिसर प्रभुदयाल हंस, विष्णु तंवर, CTO राजेंद्र शर्मा, राजेश चौहान, राज सिंह, संतराम, अमर आदि उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!