A2Z सभी खबर सभी जिले की

तितला क्रॉसिंग पर रफ्तार का कहर: NH-28 पर स्कूटी–स्प्लेंडर की भीषण टक्कर, तीन युवक गंभीर

तितला क्रॉसिंग पर रफ्तार का कहर: NH-28 पर स्कूटी–स्प्लेंडर की भीषण टक्कर, तीन युवक गंभीर


सुकरौली बाजार कुशीनगर सुकरौली में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग NH-28 एक बार फिर रफ्तार और लापरवाही का गवाह बना। तितला क्रॉसिंग के पास स्कूटी और हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों दोपहिया वाहन सड़क पर बिखर गए और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर दौड़े। कुछ देर के लिए NH-28 पर यातायात ठप हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से एंबुलेंस बुलाई गई और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली देवतहा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

डॉक्टरों के मुताबिक अभिनव पांडेय और प्रिंस की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि शिवा शर्मा का उपचार जारी है। घायलों में स्प्लेंडर चालक प्रिंस (18) पुत्र राजपति, निवासी ग्राम मैनपुरवा, सुकरौली हाटा शामिल है। वहीं स्कूटी सवार अभिनव पांडेय (18) पुत्र दिग्विजय पांडेय और शिवा शर्मा (15) पुत्र संजय शर्मा, दोनों निवासी पिपरा हुमेल, सुकरौली हाटा बताए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तितला क्रॉसिंग पहले से ही दुर्घटना संभावित क्षेत्र है।

Back to top button
error: Content is protected !!