A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

चौकी कालांवाली पुलिस की नशा तस्करों के नेटवर्क पर बड़ी चोट; लाखों रूपये की 129 ग्राम हेरोइन तस्करी मामले में वांछित मुख्य सप्लायर पंजाब से गिरफ्तार

IMG 20260502 WA0300

चौकी कालांवाली पुलिस की नशा तस्करों के नेटवर्क पर बड़ी चोट; लाखों रूपये की 129 ग्राम हेरोइन तस्करी मामले में वांछित मुख्य सप्लायर पंजाब से गिरफ्तार

रिपोर्टर इन्द्र जीत प्रजापति

स्थान कालावाली

डबवाली 02 मई: पुलिस अधीक्षक डबवाली, जसलीन कौर, IPS के कुशल मार्गदर्शन में डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘विशेष धरपकड़ अभियान’ के तहत चौकी कालांवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है । पुलिस की टीम ने मुस्तैदी और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए लाखों रूपये की हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य सप्लायर आरोपी सरताज उर्फ सेवा निवासी तरनतारन, पंजाब को काबू करने में सफलता प्राप्त की है ।
इस कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 06 अप्रैल को सीआईए स्टाफ कालांवाली प्रभारी एएसआई सुरेश कुमार ने अपनी टीम के साथ मंडी कालांवाली से कार सवार आरोपी धर्मेंद्र उर्फ भिन्द्र निवासी रोड़ी को काबू किया था । जो नियमानुसार तलाशी लेने पर कार में से 129 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी । जिसके संबंध में थाना कालांवाली में अभियोग दर्ज कर इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू की गई ।
उन्होंने बताया कि चौकी कालांवाली प्रभारी पीएसआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व पुलिस टीम ने नशा तस्करी के इस जटिल नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए दिन-रात एक कर तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पीएसआई प्रवीण कुमार की टीम ने प्राप्त गुप्त सूचनाओं और कड़ियों को बेहद बारीकी से जोड़ते हुए एक सटीक जाल बुना। पुलिस की इस सुनियोजित कार्रवाई के कारण शातिर आरोपी को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसे धर दबोचा गया। पकड़ा गया आरोपी इस नशा तस्करी के अभियोग में मुख्य कड़ी के तौर पर नामजद था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
डबवाली पुलिस की यह कार्रवाई केवल नशा करने व बेचने वालों की गिरफ्तारी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि मुख्य उद्देश्य नशा सप्लाई की पूरी चेन को ध्वस्त करना है। इसी रणनीति के तहत वांछित सप्लायरों की सूची तैयार की गई है और उनके खिलाफ आक्रामक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा ।
डबवाली पुलिस नशा तस्करों को सख्त चेतावनी देती है कि वे इस काले कारोबार को तुरंत छोड़ दें, अन्यथा उनके खिलाफ न केवल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, बल्कि उनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को भी फ्रीज किया जाएगा। पुलिस प्रशासन आमजन से भी अपील करता है कि समाज को नशा मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन नंबर 1933 या डबवाली पुलिस के आधिकारिक नंबरों पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!