वन्दे भारत न्यूज़ /प्रवीण कुमार/पलवल, हरियाणा 28अप्रैल 2026
पलवल के जिला कार्यालय ब्रज कमल में आयोजित “जन-आक्रोश महिला सम्मेलन” में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने सम्मान और अधिकारों को लेकर जोरदार आवाज उठाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशा भारद्वाज (महिला मोर्चा) ने की, जबकि जिला महामंत्री श्री जयराम प्रजापति की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को और मजबूती दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्रीमती वीर ममता चौहान सहित पलवल क्षेत्र की अनेक सम्मानित महिलाओं ने गरिमामयी भागीदारी निभाई। सम्मेलन के दौरान महिलाओं ने कांग्रेस द्वारा उचित सम्मान न मिलने पर अपना आक्रोश व्यक्त किया और खुलकर अपने विचार साझा किए।वक्ताओं ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन” जैसे प्रयास महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं, लेकिन विपक्ष द्वारा इसका विरोध यह दर्शाता है कि वे महिलाओं के मुद्दों के प्रति गंभीर नहीं हैं।सम्मेलन में भावना महलावत, किरण शर्मा, कृष्ण सिंह, संगीता गर्ग, सुशीला निगम और रजनी छावड़ा समेत कई महिलाओं ने अपने विचार रखते हुए नारी सशक्तिकरण और एकता पर जोर दिया।यह सम्मेलन नारी शक्ति की जागरूकता, एकजुटता और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक बनकर उभरा।