A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

महिला थाना में विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, महिला सुरक्षा के प्रति बढ़ी जागरूकता

IMG 20260519 WA0504

डबवाली पुलिस का विद्यार्थियों के लिए नया प्रोग्राम “पुलिस आपकी मित्र
महिला थाना में विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, महिला सुरक्षा के प्रति बढ़ी जागरूकताIMG 20260519 WA0503

रिपोर्टर इन्द्र जीत प्रजापति

स्थान कालावाली
*महिला थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को कानूनी प्रणाली से करवाया अवगत*
डबवाली 19 मई । पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत करने के लिए पुलिस आपकी मित्र कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसके तहत गांव, शहरों व शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इसी उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव डबवाली के 10 वीं कक्षा विद्यार्थियों ने आज महिला थाना डबवाली का शैक्षणिक भ्रमण किया । इस दौरान छात्र-छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली, विशेष रूप से महिला सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून व्यवस्था, महिला अधिकारों तथा पुलिस की भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा ।
महिला थाना प्रभारी उप नि. सुशीला देवी ने विद्यार्थियों को बताया कि महिला थाना महिलाओं से संबंधित मामलों—जैसे घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ आदि की सुनवाई और समाधान के लिए विशेष रूप से कार्य करता है। उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि वे आपातकालीन स्थिति में हरियाणा पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों पर बेझिझक संपर्क करें । उन्होंने हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1091, 112) व दुर्गा शक्ति ऐप की जानकारी दी तथा ‘डायल 112’ ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा की कार्यप्रणाली समझाई । विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने के बारे में भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे उनके लिए एक प्रेरणादायक अनुभव बताया। स्कूल प्रबंधन एवं अध्यापकों ने भी पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया । इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में कानून के प्रति सम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं । आगे भी इसी प्रकार से पुलिस आपकी मित्र कार्यक्रम में विद्यार्थियों का पुलिस थाने में शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाएगा

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!