A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

डीएसपी श्री ललित कुमार ने गांव पक्का शहीदां में ग्रामीणों से की नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपील

IMG 20260527 WA0441

नशे के खिलाफ जागरूकता का मंच- डबवाली पुलिस का संध्या संवाद कार्यक्रम
डीएसपी श्री ललित कुमार ने गांव पक्का शहीदां में ग्रामीणों से की नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपील
डबवाली, 28 मई । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डबवाली पुलिस द्वारा नशे व इससे जुड़े अवैध कारोबार को जड़ से मिटाने के लिए आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डबवाली के निर्देशानुसार शुरू किए गए “संध्या संवाद” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन की सहभागिता से नशा तस्करी नेटवर्क को जड़ से समाप्त कर नशा मुक्त डबवाली के संकल्प को साकार करना है। इस पहल के तहत पुलिस अधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा तस्करी से संबंधित सूचनाएं पुलिस से साझा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं ।
इसी क्रम में डीएसपी कालांवाली श्री ललित कुमार गांव पक्का शहीदां में नशे के खिलाफ जागरूकता संदेश देने व ग्रामीणों को नशे के खिलाफ प्रशासन के साथ एकजुट होकर लड़ने के लिए प्रेरित करने पहुंचे । उनके साथ प्रबंधक थाना कालांवाली उप नि. विजय कुमार व चौकी सिंहपुरा प्रभारी पीएसआई सुखचैन भी मौजूद रहे । डीएसपी श्री ललित कुमार ने इस दौरान गांव के युवाओं, बुजुर्गों व प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सीधा संवाद किया व नशे के खिलाफ हर व्यक्ति को जागरूक करते हुए आगे आ कर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने बारे कहा । उन्होंने युवाओं को खेलों की ओर कदम बढ़ाने व नशे से दुर रहकर समाज कल्याण के कार्यों व अपने भविष्य को संवारने की ओर अग्रसर होने व देश का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया ।
उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि गलत संगत के कारण कई नवयुवक कम उम्र में ही नशे की लत में पड़ जाते हैं, जो धीरे-धीरे बीड़ी-सिगरेट से बढ़कर गांजा, अफीम, हेरोइन व चरस जैसे गंभीर मादक पदार्थों तक पहुंच जाती है। नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को कमजोर करता है, परिवार व समाज में विवाद बढ़ाता है और आर्थिक स्थिति बिगाड़ देता है। कई बार व्यक्ति नशे की पूर्ति के लिए अपराध की ओर भी बढ़ जाता है । उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे युवाओं को खेल कूद की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें व उन्हें नशे से दूर रहने व स्वस्थ जीवन के लाभ से अवगत करवाएं ।
उन्होंने ग्रामीणों से नशे से ग्रसित हो चुके व्यक्तियों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने लिए कहा । उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति टीम डबवाली लगातार गांव गांव में डोर टू डोर अभियान चलाते हुए नशा पीड़ितों की पहचान कर उन्हें अनुभवी चिकित्सकों से काउंसलिंग करवाकर उनका इलाज शुरू करवा रही है । जिनका नियमित रूप से फीडबैक भी लिया जा रहा है ताकि इलाज प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके ।
डबवाली पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा । नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा । उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । नशा तस्करों के खिलाफ इस अभियान में डबवाली पुलिस का सहयोग करें व नशा तस्करों की सूचना मानस पोर्टल व हेल्पलाइन न. 1933 व डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 पर दें । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । इसके अलावा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 व नजदीकी थाना, चौकी में सम्पर्क करें ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!