A2Z सभी खबर सभी जिले की

निचलौल पुलिस ने 02 शातिर चोरों को चोरी के माल व नकदी सहित किया गिरफ्तार 

FB IMG 1779980660709

महराजगंज।निचलौल पुलिस ने 02 शातिर चोरों को चोरी के माल व नकदी सहित किया गिरफ्तार
महराजगंज:पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों, वांछितों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना निचलौल पुलिस एवं सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वन विभाग रेंज परिसर स्थित बंद मकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को चोरी के माल एवं नकदी सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 139/2026 धारा 305(a) बीएनएस के तहत दर्ज मामले की विवेचना के दौरान थाना निचलौल पुलिस टीम चेकिंग पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कस्बा निचलौल निवासी दो शातिर चोर, जिन्होंने लगभग एक सप्ताह पूर्व वन विभाग रेंज परिसर स्थित मोहल्ला हरेडीह के एक बंद मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था, किसी अन्य घटना की योजना बना रहे हैं।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे अपने शौक और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

कृष्णा साहनी उर्फ चाईं पुत्र महेन्द्र साहनी, निवासी वार्ड नं0 10, महाशय मोहल्ला, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज।
अमित वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा, निवासी वार्ड नं0 03, महाशय मोहल्ला, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज।

बरामदगी का विवरण

कुल भारतीय नकदी: ₹6,300/-
कृष्णा साहनी के पास से: ₹4,320/-
अमित वर्मा के पास से: ₹1,980/-
कुल नेपाली नकदी: 1,010 नेपाली रुपये
कृष्णा साहनी के पास से: 440 नेपाली रुपये
अमित वर्मा के पास से: 570 नेपाली रुपये
01 अदद पीली धातु का लॉकेट

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 139/2026 धारा 305(a), 317(2) बीएनएस — थाना निचलौल
मु0अ0सं0 583/2024 धारा 305, 331(4), 317(2) बीएनएस — थाना निचलौल
mu0अ0सं0 238/2025 धारा 305, 331(4), 317(2) बीएनएस — थाना निचलौल
मु0अ0सं0 75/2021 धारा 380 भादवि — थाना निचलौल

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!