
कांठ में बकरीद पर ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग।कांठ (मुरादाबाद)। क्षेत्र में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया। हजारों नमाजियों ने ईद की नमाज अदा करने के बाद मुल्क और कौम की तरक्की के साथ देश में अमन चैन की दुआ मांगी। तकरीर में खुदा की इबादत पर जोर दिया गया। इस मौके पर एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी गई।

बृहस्पतिवार को बकरीद के त्यौहार पर कांठ नगर की ईदगाह में शहर इमाम मौलाना मौहम्मद शुऐब ने ईद की नमाज अदा कराते हुए मुल्क, कौम की सलामती के साथ ही अमन चैन के लिए दुआ कराई। उन्होंने तकरीर में कहा गया कि खुदा की इबादत से बड़ी कोई इबादत नहीं है। नेक चलनी पर चलकर की गई इबादत ही खुदा को मंजूर होती है। यहां पर नमाज में नगरवासियों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से भी हजारों की तादात में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया और दुआएं मांगीं। सुरक्षा की दृष्टि से उपजिलाधिकारी कांठ संतदास पंवार, पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम पटेल, अधिशासी अधिकारी रामेश्वर दयाल, थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह, चौकी इंचार्ज राहुल राघव, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, लेखपाल अंकित सक्सेना आदि भारी पुलिस फोर्स के साथ रहे।

इधर कांठ के उमरी कलां ईदगाह में कराई गई बकरीद की नमाज में नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी मौहम्मद उस्मान अली, युवा समाज सेवी आजम अली, सपा जिला महासचिव फुरकान अली, मौहम्मद जीशान, पूर्व चेयरमैन जमशेद सईद, अजमल हुसैन, महबूब मलिक, दानिश शकील, मास्टर शमीम कुरैशी, जावेद अहमद फारूकी, नौमान अली आदि अनेकों गणमान्य लोगों ने भाग लिया। वहीं छजलैट की जामा मस्जिद में ईद की नमाज के बाद दुआ के लिए हजारों हाथ एक साथ उठे। इसके अलावा कांठ के गांव सलेमपुर, महदूद कलमी, हरिनूरपुर, गढ़ी, अकबरपुर चौदरी आदि ईदगाहों में भी ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में हुई। सभी स्थानों पर पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही। नमाज के बाद परंपरागत ढंग से पशुओं की कुर्बानियां की गईं।

कांठ में ईद-उल-अजहा के त्योहार पर एक दूसरे को शुभकामनाएं देते मुस्लिम समाज के लोग।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ। ✍️















