?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

कालांवाली में मातम: 12 घंटे में बुझ गए दो घरों के चिराग, ओवरडोज की आशंका से दहला गांव

Screenshot 20260528 151713.Google

रिपोर्टर इन्द्र जीत प्रजापति
दिनांक 28-5-26
स्थान कालावाली
जिला सिरसा
कालांवाली में मातम: 12 घंटे में बुझ गए दो घरों के चिराग, ओवरडोज की आशंका से दहला गांव
कालांवाली, 28 मई — गांव कालांवाली में महज कुछ घंटों के भीतर दो युवकों की संदिग्ध मौतों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक युवक की देर रात मौत हुई, जबकि दूसरे ने वीरवार सुबह दम तोड़ दिया। दोनों मौतों को लेकर गांव में नशे की ओवरडोज की चर्चाएं तेज हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन ने अभी तक किसी भी मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन लगातार उठ रहे सवालों ने क्षेत्र में फैलते नशे के खतरे को फिर उजागर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी मनजीत सिंह पुत्र साधु सिंह की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। ग्रामीणों और सूत्रों के मुताबिक उसकी मौत कथित रूप से नशे की ओवरडोज से हुई बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
वहीं दूसरी घटना वीरवार सुबह सामने आई, जब गांव निवासी करीब 35 वर्षीय सोनी सिंह पुत्र लाभ सिंह की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोनी सिंह अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार परिवार पहले से आर्थिक संकट से जूझ रहा था और उसकी पत्नी भी काफी समय से मायके में रह रही थी। अब उसकी मौत के बाद बच्चों के भविष्य को लेकर गांव में चिंता गहरा गई है।
गांव में दिनभर दोनों मौतों की चर्चाएं होती रहीं। लोग एक-दूसरे से यही सवाल पूछते नजर आए कि आखिर युवा पीढ़ी को निगल रहे इस जहर पर रोक कब लगेगी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इन मौतों के पीछे नशा कारण है, तो यह केवल दो परिवारों का दुख नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए खतरनाक संकेत है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि नशा मुक्त अभियान केवल कागजों तक सीमित दिखाई देते हैं, जबकि गांवों में युवाओं तक नशा आसानी से पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि गांवों में सक्रिय नशा तस्करों और नेटवर्क पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि और परिवार तबाह होने से बच सकें।
इस मामले में कालांवाली थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि सोनी सिंह पिछले करीब दो माह से बीमार बताया जा रहा था, जबकि मनजीत सिंह के मामले में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
दो युवकों की मौत के बाद गांव कालांवाली में मातम पसरा हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नशे पर लगाम नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में और भी कई घरों के चिराग बुझ सकते

Back to top button
error: Content is protected !!