?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मजदूरों को दी निःशुल्क विधिक जानकारी।

विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली

‘ विशेष विधिक जागरुकता शिविर..’’ (बाल विवाह व कार्यस्थल पर लैंगिक भेदभाव यौन उत्पीड़न एक्ट-2013)

दिनांक:-28-05-2026
शिविर स्थल :-मजदूरों को दी निःशुल्क विधिक जानकारी।IMG 20260528 WA0111 IMG 20260528 WA0110 IMG 20260528 WA0108
माननीय सदस्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार तथा श्रीमान अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली व श्री विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण(अपर जिला न्यायाधीश ),पाली के तत्वाधान मे प्रथम शिविर शहरी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत घूमटी निकट साइट पाली तथा द्वितीय शिविर प्लांटेंशन वर्क सिंधियों की ढाणी सरहद पर आयोजित हुआ।
जिसमे अधिकार जिला मुख्यालय से हेड मित्र पीएलवी मांगीलाल तंवर ने श्रमिकों को सृजन की सुरक्षा,नालसा वीर परिवार सहायता योजना, श्रमिकों के अधिकार, नालसा हेल्प लाइन नंबर 15100, कार्यस्थल पर महिलाओ के साथ यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013,बालविवाह,विधवा पेंशन आदि की जानकारी,निःशक्तता प्रमाण पत्र और नशे से बचाव,बाल तस्करी,घरेलू हिंसा बाल अधिकार आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। इस कार्यक्रम के अंत मे बालविवाह की शपथ भी दिलवाई गयी। इस शिविर मे मेट ज्योति, शोभा व रोशनी, ममता, धापू पूरी आदि श्रमिकों ने भाग लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!