A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

परियोजनाओं की प्रगति पर बिंदुवार समीक्षा अधिकारियों को निर्देश

100095485

 

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा भू-अर्जन एवं एनएच की परियोजनाओं के प्रगति की, की गई गहन समीक्षा ; कार्यो में तेजी लाने के दिए गए निदेश

 

आज दिनांक 28.04.2026 को जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित माँ मुण्डेश्वरी सभागार में भू-अर्जन, राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने जिले में चल रही विभिन्न सड़क परियोजनाओं और उनके लिए किए जा रहे भू-अर्जन कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की।

 

जिला पदाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि भू-अर्जन से संबंधित लंबित मुआवजा का भुगतान त्वरित गति से किया जाए।

 

निर्माण कार्य में आ रही किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक बाधा को तुरंत जिला प्रशासन के संज्ञान में लाने को कहा गया ताकि उसका त्वरित समाधान निकाला जा सके।

 

एनएच और जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया, ताकि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण हो सके।

 

बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, एनएचआई (NHAI) के क्षेत्रीय अभियंता, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), और निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

( कैमुर से अफसार आलम की रिपोर्ट)

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!