
वन्दे भारत न्यूज़ /प्रवीण कुमार /पलवल 26अप्रैल 2026:
छुट्टी के बावजूद डॉक्टरों का पुनीत कार्य में साहसिक कदम
रविवार की छुट्टी को भी सेवा में समर्पित करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों ने एक बार फिर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की। एचपीवी (HPV) संक्रमण के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने बिना थके अपनी जिम्मेदारी निभाई।यह साहसिक कदम न केवल उनके समर्पण को दर्शाता है, बल्कि समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सेवा भाव को भी उजागर करता है। ऐसे प्रयास ही सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में मजबूत नींव तैयार करते हैं। स्वास्थ्यकर्मियों की यह पहल सच में प्रेरणादायक रविवार को भी PHC दिघोट में जारी रहा HPV टीकाकरण अभियान, अभिभावकों में दिखी जागरूकता दिघोट: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) दिघोट में रविवार के दिन भी एचपीवी (HPV) संक्रमण के खिलाफ टीकाकरण अभियान पूरे उत्साह और सक्रियता के साथ जारी रहा। यह अभियान मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज डॉ. विशाल पंचाल की देखरेख में सफलतापूर्वक संचालित किया गया। अभियान को सफल बनाने में नर्सिंग ऑफिसर प्रिया, आईए विशाल सैनी, क्लास-4 कर्मचारी कृष्ण और आशा वर्कर्स की अहम भूमिका रही। सभी टीम सदस्यों ने समर्पण और मेहनत के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक बच्चों को टीकाकरण से जोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान अभिभावकों में भी बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता साफ दिखाई दी। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने आगे बढ़कर अपने बच्चों का टीकाकरण करवाया, जिससे अभियान को सकारात्मक प्रतिसाद मिला। डॉ. विशाल पंचाल ने मौके पर उपस्थित अभिभावकों को जागरूक करते हुए अपील की कि वे अपने रिश्तेदारों और परिचितों में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में बेहद कारगर है। स्वास्थ्य विभाग का यह प्रयास क्षेत्र में महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। है, जो बताती है कि जब इरादे नेक हों, तो छुट्टियां भी सेवा के रास्ते में बाधा नहीं बनतीं।
छुट्टी के बावजूद डॉक्टरों का पुनीत कार्य में साहसिक कदम
