

“पंजाब सीमा पर डबवाली पुलिस का विशेष अभियान
तख्तमल नाके पर डीएसपी कालांवाली के नेतृत्व में कड़ी नाकाबंदी

*नाइट डोमिनेशन के दौरान संदिग्धों पर पैनी नजर,अपराधियों पर कसा शिकंजा, चोरीशुदा मोटरसाइकिल व अवैध शराब सहित दो दबोचे*
रिपोर्टर इन्द्र जीत प्रजापति
स्थान कालावाली
डबवाली, 26 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के नेतृत्व में डबवाली पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक सुदृढ़ एवं योजनाबद्ध रणनीति के तहत डीएसपी कालांवाली संदीप धनखड़ की अगुवाई में पंजाब सीमा स्थित तख्तमल नाका, थाना कालांवाली पर बीती रात विशेष एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान 33 पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों की टीम ने 33 वाहनों की चेकिंग की व नशे में वाहन चलाने व लेन चेन्ज ड्राइविंग करने वाले 02 वाहन चालकों को रडार पर लिया गया और आरसी कब्जा पुलिस में ली गई । इस दौरान चोरीशुदा मोटरसाइकिल व अवैश शराब सहित दो आरोपियों को काबू किया गया । इस अभियान का मुख्य फोकस सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय आपराधिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाना तथा कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा ।
*नाइट डोमिनेशन की महत्वपूर्ण सफलताएं*-
1. *एवीटी स्टाफ/ स्पेशल स्टाफ ने चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित आरोपी किया काबू*- उप नि. राजेश कुमार प्रभारी एवीटी स्टाफ/स्पेशल स्टाफ नाकाबंदी के दौरान तख्तमल नाके पर मौजूद थी कि उन्होंने एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को नियमित चैकिंग के लिए रूकवाया, तो वह घबराकर मोटरसाइकिल वापस मोड़कर जाने लगा । जो उनकी टीम ने तत्परता से उक्त शख्स को काबू कर लिया । पूछताछ पर उसने अपना नाम लेख सिंह उर्फ बिट्टू निवासी कावांवाली जिला फाजिल्का बताया, जो मोटरसाइकिल की नम्बर प्लेट व चेसिस न. जांची गई तो मोटरसाइकिल थाना शहर सिरसा के अभियोग न. 114/2025 में चोरी हुआ पाया । जो चोरीशुदा मोटरसाइकिल रखने के आरोप में उक्त शक्स के खिलाफ थाना कालांवाली में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है । आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा ।
2. *सीआईए स्टाफ कालांवाली ने 06 बोतल नाजायज शराब हथकड़ सहित आरोपी किया काबू*- एएसआई सुरेश कुमार की टीम ने इस दौरान कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में काबू किया, तो उसके कब्जे से एक कैनी प्लास्टिक बरामद हुई । जिसका ढक्कन खोलकर चेक करने पर उसमें से 06 बोतल अवैध शराब हथकड़ बरामद हुई । जिसके संबंध में उक्त शख्स रामप्रताप निवासी डोगरांवाली के खिलाफ आबकारी अधिनिमय के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा ।
इस विशेष ऑपरेशन के दौरान रात्रि समय में क्षेत्र में व्यापक स्तर पर नाकाबंदी कर पुलिस टीमों को अलग-अलग प्वाइंट्स पर तैनात किया गया । प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच की गई । वाहनों के दस्तावेजों की गहनता से जांच करने के साथ-साथ वाहन चालकों एवं सवार व्यक्तियों की पहचान सत्यापित की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।
अभियान के दौरान पुलिस द्वारा आधुनिक उपकरणों एवं तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाया गया। विशेष रूप से उन वाहनों की गहन जांच की गई, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं या जो निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए नजर आए।
डीएसपी सन्दीप धनखड़ ने बताया कि इस प्रकार के नाइट डोमिनेशन अभियान का मुख्य उद्देश्य नशा तस्करी, अवैध हथियारों की सप्लाई, चोरी की घटनाओं एवं अन्य संगठित अपराधों पर कड़ी रोक लगाना है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र अपराधियों के लिए आवागमन का संवेदनशील मार्ग होते हैं, इसलिए यहां विशेष सतर्कता बरतना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने आगे कहा कि डबवाली पुलिस द्वारा लगातार इस प्रकार के विशेष अभियान चलाकर अपराधियों में भय का वातावरण बनाया जा रहा है, जिससे वे आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने से पहले कई बार सोचने को मजबूर हों। यह अभियान आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ पुलिस की सक्रियता एवं आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
इस दौरान पुलिस टीमों ने आमजन को भी जागरूक करते हुए अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहन के दस्तावेज पूर्ण रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
डबवाली पुलिस का यह विशेष अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जा सके ।











