A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेमहाराष्ट्र

स्व. सुरजमलजी चांडक स्मृति में चंद्रपुर जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का आयोजन

Screenshot 20260201 192241

संजय पारधी चंद्रपूर
चंद्रपुर : महाराष्ट्र बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में चंद्रपुर जिला बैडमिंटन विकास संघ की ओर से सुरजमलजी चांडक की स्मृति में चंद्रपुर जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का आयोजन 7 फरवरी से 9 फरवरी, 2026 तक बैडमिंटन हॉल, जिला खेल परिसर, चंद्रपुर में किया जाएगा। गौरतलब है कि यह टूर्नामेंट केवल चंद्रपुर जिले के पंजीकृत बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए है। प्रविष्टियां अंडर 13 , 17 लड़के और लड़कियों के साथ-साथ सीनियर के लिए हैं। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को ऑनलाइन (www.mbasso.in) पंजीकरण करना होगा। प्रविष्टियां केवल Google फ़ॉर्म के माध्यम से स्वीकार की जाएंगी। 35+ और 45+ मास्टर्स श्रेणियों के लिए, उन्हें Google फॉर्म (http://forms.gle/yUvwb6FNG6NrZp1D8) या QR कोड के माध्यम से प्रविष्टियां भरनी होंगी। चंद्रपुर जिला बैडमिंटन विकास संघ के अध्यक्ष श्री श्री. गिरीश चांडक ने चंद्रपुर जिले के अधिक से अधिक बैडमिंटन खिलाड़ियों से इसमें भाग लेने की अपील की है। चंद्रपुर में बैडमिंटन प्रेमियों के लिए यह शानदार मौका है। प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी के लिए: श्री. जोवेल चांदेकर (9822201785) और श्री. यथार्थ मेश्राम (77098545480) से संपर्क करें.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!