A2Z सभी खबर सभी जिले की

बजट सुनते ही गूंजा सभागार, सुकरौली में भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

बजट सुनते ही गूंजा सभागार, सुकरौली में भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

WhatsApp Image 2026 02 01 at 18.25.22

सुकरौली बाजार कुशीनगर , सुकरौली विकासखंड सभागार में रविवार को उस समय खास माहौल देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकजुट होकर देश के वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत आम बजट का लाइव प्रसारण बड़े स्क्रीन पर देखने के लिए पहुंचे। ठीक दोपहर 11 बजे जैसे ही बजट भाषण शुरू हुआ, सभागार में मौजूद कार्यकर्ताओं की निगाहें स्क्रीन पर टिक गईं और हर बड़ी घोषणा पर उत्साह साफ झलकता रहा।
इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा सुकरौली मंडल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह द्वारा किया गया था। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में पहले से ही खासा उत्साह देखा जा रहा था। बजट भाषण के दौरान किसानों, युवाओं, महिलाओं और मध्यम वर्ग को लेकर की गई घोषणाओं पर कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी, बूथ स्तर के कार्यकर्ता और पार्टी से जुड़े लोग मौजूद रहे। नेताओं ने बजट को जनकल्याणकारी बताते हुए कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है। साथ ही यह बजट गांव, गरीब, किसान और युवा सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
बजट प्रसारण के बाद कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का दौर भी चला, जहां सभी ने इसे देश के विकास को गति देने वाला बताया। कुल मिलाकर सुकरौली विकासखंड सभागार में आयोजित यह कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह, विश्वास और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बनकर सामने आया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेश कुमार गुप्ता, डॉ रविश सिंह, रामप्रवेश कश्यप, मण्डल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह,संजीव जायसवाल, सुरेश गुप्ता,नगर अध्यक्ष राजनेति कश्यप, अमन त्रिपाठी, छोटेलाल शास्त्री, अष्ट भुजा श्रीवास्तव कान्हा ,अंकित मद्धेशिया, छोटेलाल गुप्ता, अर्जुन पटेल,दीपक जायसवाल,जटाशंकर यादव , जयकिशन यादव के साथ बड़ी संख्या में भाजपा नेता उपस्थिति रहे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!