?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

एनीमिया मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया

IMG 20260504 WA0355

रिपोर्टर इन्द्र जीत प्रजापति
दिनांक 4-5-26
स्थान कालावाली
जिला सिरसा
एनीमिया मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालांवाली में एनीमिया मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूक करने के लिए डॉ. प्रवीण तोमर स्त्री प्रसूति रोग विशेषज्ञ सिरसा व डॉ.अस्मिता अरोड़ा दंत चिकित्सका सिरसा ने शिरकत की|डॉ.प्रवीण तोमर ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि यह अभियान विद्यार्थियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित किया गया | एनीमिया मुक्त होने का अर्थ है कि बच्चों और महिलाओं के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य हो जिससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास बेहतर हो सके|एनीमिया मुक्त भारत अभियान की शुरुआत वर्ष 2018 मे राष्ट्रीय पोषण मिशन (पोषण अभियान) के अंतर्गत की गई थी| इस कार्यक्रम के अंतर्गत 6 से 9 माह,और 5 से 9वर्ष के बच्चों,10से 19वर्ष के किशोरो,20 से 49 वर्ष की महिलाओं,गर्भवती व स्तनपान कराने वाली माताओं तथा अन्य व्यस्कों जैसे सभी संवेदनशील वर्गो को जागरूक करता है|विद्यार्थियों को समय-समय पर अपने रक्त की जाँच करवानी चाहिए|डॉ.अस्मिता अरोड़ा ने विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा(फर्स्ट ऐड) के बारे में विस्तारपूर्वक बताया कि प्राथमिक चिकित्सा का मुख्य 3उद्देश्य होते है, पहला जीवन संरक्षण,दूसरा स्थिति को अधिक खराब होने से बचाना और तीसरा घायल व बीमार व्यक्ति को रोग मुक्त होने में सहायता करना| प्राथमिक चिकत्सा के दौरान व्यक्ति को यह पता होना चाहिए आपातकालीन स्थिति में उसे क्या करना है, और क्या नहीं|प्राथमिक चिकत्सा का ज्ञान प्रत्येक विद्यार्थी को होना चाहिए इसकी आवश्यकता कभी भी कही भी हो सकती है|उन्होंने विद्यार्थियों को आग में जलने,कृत्रिम साँस देने व अन्य घटनाओं से बचाव हेतू गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया| यह जानकारी देते हुए खंड मीडिया प्रभारी मनोहर लाल खनगवाल ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने चिकित्सा आधारित जानकारी को गहनता के साथ सुना तथा उन्होंने अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए अच्छे खाद्य पदार्थ खाने का संकल्प लिया|इस अवसर पर विद्यालय कार्यकारी प्राचार्या रेनू बाला,शिक्षक गुरदीप सिंह,रुपिन्द्र कुमार,गगनदीप डीपीई मौजूद रहे|

Back to top button
error: Content is protected !!