

डीडवाना कुचामन जिले के मकराना शहर के कातला रोड स्थित बोरावड़ कुम्हारी रेंज की बंद पड़ी एक खान की है जहां सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पानी से भरी खदान में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
बच्चों के रेस्क्यू के लिए अजमेर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई जो करीब शाम 7 बजे पहुंची। मौके पर अंधेरे होने के चलते रेस्क्यू में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अन्नू (11) पुत्र जयराम और बबलू (12) पुत्र भूराराम, अन्य बच्चों के साथ खदान में भरे पानी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे गहराई में चले गए और पानी में डूब गए। बाद में अजमेर से आई SDRF की टीम ने कई घंटों के प्रयास के बाद आखिरकार रात को बच्चों के शव बाहर निकाल लिए।











