

डीडवाना-कुचामन जिला कलक्टर श्री अवधेश मीना ने सोमवार को जनगणना 2027 के तहत 1 मई से प्रारंभ हुई स्व-गणना में स्वयं भाग लेकर सभी अधिकारियों व जिलेवासियो को प्रेरित किया। उन्होंने आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपना विवरण भरते हुए आवश्यक जानकारी दर्ज कर फॉर्म सबमिट किया।
जिला कलक्टर ने कहा कि जनगणना 2027 हम सभी का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य से प्रत्येक नागरिक जुड़े एवं राष्ट्र निर्माण के इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग देकर इसे सफल बनाए।
उल्लेखनीय है कि जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत प्रगणक 16 मई से घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी कार्य शुरू करेंगे। इससे 15 दिन पहले 1 मई से 15 मई तक आमजन को स्व-गणना की विशेष सुविधा दी गई है, जिसमें नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं।









