?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

अब जेल भी होगी , और नशा बेचकर जोड़ी गई अवैध संपत्ति पर वार भी।

  1. IMG 20260427 WA0346

नशा तस्करों पर डबवाली पुलिस की दोहरी कार्रवाई,
अब जेल भी होगी , और नशा बेचकर जोड़ी गई अवैध संपत्ति पर वार भी।

रिपोर्टर इन्द्र जीत प्रजापति

स्थान कालावाली

*नशा तस्कर जसबीर उर्फ काला की करीब 1 करोड़ 7 लाख से अधिक की अवैध संपत्ति फ्रीज ( वर्तमान अनुमानित कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये)*
*इस वर्ष 04 नशा तस्करों की करीब 02 करोड़ 57 लाख रुपये (वर्तमान में अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपए) की अवैध संपत्ति की जा चुकी फ्रीज*
डबवाली, 27 अप्रैल । पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के कुशल निर्देशन में डबवाली पुलिस द्वारा जहां मादक पदार्थों की बरामदगी करते हुए इस अवैध धंधे से जुड़े आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है । साथ ही जो आरोपी जमानत पर आकर फिर से नशा तस्करी करते है उन्हें पिट एनडीपीएस के तहत एक वर्ष के लिए जेल में निरुद्ध किया जा रहा है । इस अवधि में आरोपी को जमानत नहीं मिलेगी । वहीं नशे के ज़रिए युवाओं को अंधेरे में धकेल कर खुद अमीर बनने वालों के खिलाफ डबवाली पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है ।

 *संक्षिप्त विवरण*-थाना कालांवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डबवाली के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत प्रबंधक थाना औढ़ा नि. अनिल कुमार व प्रभारी प्रॉपर्टी अटैचमेंट सेल पीएसआई अरविंद ने नशा तस्कर आरोपी जसवीर सिंह उर्फ काला निवासी मलिकपुरा की नशा तस्करी के अवैध धंधे से बनाई गई अवैध संपत्ति को फ्रीज करने सफलता हासिल की है । यह कार्रवाई उन लोगों के लिए कड़ा संदेश है जो यह समझते हैं कि नशा बेचने जैसे अपराध से पैसा कमा सकते है और संपत्ति बना सकते है । ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा ।

 *आरोपी पर दर्ज अभियोगों का विवरणः*-डीएसपी संदीप धनखड़ ने बताया कि आरोपी जसवीर सिंह उर्फ काला के खिलाफ खिलाफ मध्यम मात्रा में अफीम बरामदगी के 07 अभियोग हरियाणा व पंजाब में दर्ज हैं जो माननीय न्यायालय में विचाराधीन है ।

 *आरोपी पिट एनडीपीएस के तहत जेल में है बंद*-जो आरोपी आदतन नशा तस्कर है और जमानत के प्रावधानों के खिलाफ जेल से बाहर आकर नशा तस्करी करने लग जाता था । इसलिए आरोपी को दिनांक 08.01.2026 को डबवाली पुलिस ने पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत एक वर्ष के लिए सिरसा जेल में निरुद्ध करवाया था।

 *अवैध संपत्ति पर सीधा प्रहार*-मामले की जांच के दौरान थाना ओढ़ा व प्रॉपर्टी अटैचमेंट सेल, पुलिस जिला डबवाली द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के chapter-VA(धारा-68-F(1)) के तहत आरोपी की आय और संपत्तियों की गहन वित्तीय जांच की गई । जांच में स्पष्ट हुआ कि आरोपी की संपत्तियां उसकी वैध आय से अधिक और पूरी तरह अवैध हैं ।

 *फ्रीज की गई सम्पत्ति का विवरण*-इसके बाद प्रबंधक थाना ओढ़ा नि. अनिल कुमार द्वारा धारा 68 F(1) एनडीपीएस अधिनियम के तहत अवैध संपत्ति को फ्रीज करने के लिए रिपोर्ट तैयार कर 27.03.2026 को फ्रीजिंग ऑर्डर जारी किए गए । जिसके तहत सक्षम प्राधिकारी, SAFEMA (नई दिल्ली) द्वारा दिनांक 24.04.2026 को स्वीकृत किया गया ।

• नशा तस्कर की अवैध संपत्ति के रूप में गाँव गंगा व गांव मलिकपुरा में 07 एकड़ भूमि एवं कालांवाली में स्थित व्यावसायिक दुकान फ्रिज की गई हैं। जिसकी वर्तमान में अनुमानित कीमत 2.5 करोड़ है । जो जल्द ही इन सम्पत्तियों से संबंधित आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।
• पुलिस जांच में यह सामने आया कि आरोपी लंबे समय से युवाओं को नशे की लत में धकेलकर अवैध कमाई कर रहा था ।

 *इस वर्ष अब तक फ्रीज की गई संपत्ति का विवरण*-इस वर्ष अब तक अन्य 03 नशा तस्करों द्वारा अवैध रूप से अर्जित निम्नलिखित संपत्तियों को पहले ही फ्रीज किया जा चुका है—
1. जनवरी 2026 में चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना निवासी जगमालवाली जिला सिरसा की करीब 64 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की जा चुकी है ।
2. मार्च 2026 में आरोपी प्रगट सिंह उर्फ काला निवासी रघुआना की करीब 83 लाख रुपये( वर्तमान कीमत 01 करोड़ 32 लाख रुपये) को फ्रीज किया जा चुका है ।
3. अप्रैल माह में ही आरोपी गुरचरण सिंह उर्फ चरना निवासी तारुआना का एक 3.5 लाख का आयशर ट्रैक्टर फ्रिज किया गया है ।

 *सख्त चेतावनी* -डबवाली पुलिस की यह कार्रवाई नशा तस्करों की काली कमाई से बने आर्थिक ढांचे को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम है । “डबवाली पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है । अब तस्करों को सिर्फ जेल भेजना ही काफी नहीं है, उनकी अवैध और काली कमाई से बनी हर संपत्ति को कानून के तहत जब्त किया जाएगा।”
कई अन्य नशा तस्कर भी डबवाली पुलिस की रडार पर हैं और उनके खिलाफ भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जल्द अमल में लाई जाएगी ।
डबवाली पुलिस नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ नशा तस्करी के खिलाफ हर मोर्चे पर बिना किसी दबाव के कार्रवाई जारी रखेगी।
o *-आमजन से अपील*- डबवाली पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी पुलिस को दें । इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा जारी मानस पोर्टल व हेल्पलाइन नंबर 1933 या डायल 112 पर भी इसकी सूचना दी जा सकती है । सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी ।
डबवाली पुलिस की नशा बेचने वालों पर दोहरी मार जारी रहेगी—जेल भी तय, और नशा बेचकर जोड़ी गई अवैध संपत्ति पर वार भी।

Back to top button
error: Content is protected !!