नीमगांव पुलिस ने 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

खीरी, 27 अप्रैल 2026: थाना नीमगांव पुलिस ने 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान धीर सिंह पुत्र चन्द्रभाल सिंह, निवासी बेहजम, थाना नीमगांव के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मितौली के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा।
क्या है मामला
26 अप्रैल 2026 को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना नीमगांव में मुकदमा अपराध संख्या 152/2026 दर्ज किया गया था। आरोपी के विरुद्ध धारा 65(2) B.N.S. तथा 5(m)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिक कार्यवाही पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम 2. उ0नि0 संदीप कुमार यादव 3. हे0का0 निसार अहमद
पुलिस अधीक्षक ने टीम के कार्य की सराहना की और कहा कि महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्रवाई जारी रहेगी







