
धनबाद जिले के कतरास स्थित रामकनाली ओपी क्षेत्र में BCCL एरिया-4 के अंतर्गत अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। CISF और BCCL अधिकारियों की संयुक्त टीम ने दो अवैध मुहानों को भर दिया और मौके से भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया। बताया जा रहा है कि हाल ही में गुहिबंध, रामकनाली और सलनापुर बस्ती के सैकड़ों ग्रामीणों ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ओपी प्रभारी समेत प्रशासनिक अधिकारियों को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा था। इसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान BCCL एरिया-4 सलनापुर कोलियरी के एजेंट मो. इलियास अंसारी, CISF इंस्पेक्टर रघु यादव और रामकनाली ओपी पुलिस के जवान मौजूद रहे। टीम ने दो स्थानों पर अवैध मुहानों की भराई की-एक रामकनाली चेक पोस्ट के पास खटाल के नीचे और दूसरा ओझा बागान सिथित आरके माइंस के 3 नंबर सीम में। मौके पर हजारों बोरी अवैध कोयला भी बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन
के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी !










