A2Z सभी खबर सभी जिले की

*गैरइरादतन हत्या मामले में आरोपी को पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार*

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

 

*कोतवाली नगर हरिद्वार*

 

*गैरइरादतन हत्या मामले में आरोपी को पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर किया गिIMG 20260427 WA0093रफ्तार*

 

*आपसी झगड़े में ईंट के वार से युवक हुआ था घायल, एम्स ऋषिकेश किया गया था रैफर*

 

*शहर कोतवाली हरिद्वार के निर्मला छावनी क्षेत्र का है मामला, पड़ोसी युवक से हुआ था झगड़ा*

 

*एम्स में इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम, हत्यारोपी को कोर्ट में पेश करने की है तैयारी*

 

दिनांक 25.04.2026 को निर्मला छावनी निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली नगर हरिद्वार आकर सूचना दी गई कि दिनांक 23-04-25 को शिकायतकर्ता के छोटे भाई दीपक सक्सेना का पडोसी सौरभ कौरी के साथ किसी बात को लेकर झगडा हो गया जिसमें गंभीर रुप से घायल दीपक को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश ले जाया गया जहां उपचार के दोरान उसकी मृत्यु हो गयी। तहरीर के आधार पर कोतवाली हरिद्वार में मु0अ0स0-194/2026 धारा-105 BNS- बनाम सौरभ कौरी पँजीकृत किया गया।

 

मुकदमे के अनावरण व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर गठित की गई पुलिस टीम ने मुखबिर तन्त्र को एक्टिव कर संभावित जगहों को खंगालते हुए आरोपी सौरभ कौरी को हिलवाई पास रोड स्थित जंगल से पकड़ने में कामयाबी हासिल की। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि दिनांक 23.04.2026 की रात हुए झगड़े में मृतक द्वारा गाली देने पर उसने गुस्से में आकर पास ही पड़ी ईंट उठाकर उसे मार दी जिससे मृतक घायल होकर वहां से भाग गया था। बाद में जब उसे पता चला कि दीपक की मौत हो चुकी है तो वह डर के मारे जंगल में छुपा गया।

 

आरोपी सौरभ कौरी उपरोक्त को नियमानुसार विधिक कार्यावाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

*आरोपी का विवरण-*

सौरभ कौरी पुत्र रामदास कौरी निवासी निर्मला छावनी थाना कोतवाली नगर जनपद उम्र 25 वर्ष

 

*पुलिस टीम-*

1- प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा

2- उ0नि0 प्रदीप कुमार

3- कानि0 सुमित कुमार

4- कानि0 सौरभ नौटियाल

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!