
होडल विधानसभा क्षेत्र में विकास की राजनीति को नई दिशा देते हुए विधायक हरेंद्र सिंह ने हसनपुर में पहला ‘जनताजुड़ा सुना और सम्बंधित अधिकारी को दिया समय पर पूरा करने का निर्देश होडल विधानसभा क्षेत्र में विकास नया अध्याय, हसनपुर में लगा पहला ‘जनता दरबार’ डीसी हरीश कुमार वसिष्ठ एवं होडल एसडीएम बेलीना लोहान ने भी लोगो की समस्याओ को उन्होंने सीधे क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव प्राप्त किए।विधायक हरेंद्र सिंह ने कहा कि हसनपुर में चल रहे विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जनता से बेहतर कोई माध्यम नहीं हो सकता। जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों और सुझावों पर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके।उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संवाद केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने की नई परंपरा है। आगे भी नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।हसनपुर में पहली बार आयोजित ‘जनता दरबार’ में प्रशासनिक अधिकारियों ने सीधे आमजन की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में पलवल के उपायुक्त हरीश कुमार वसिष्ठ तथा होडल की एसडीएम बेलीना लोहान ने विशेष रूप से शिरकत की।जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं। उपायुक्त हरीश कुमार वसिष्ठ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए। वहीं एसडीएम बेलीना लोहान ने भी अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आमजन को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।इस दौरान बिजली, पानी, सड़क, राजस्व एवं सामाजिकवन्दे भारत न्यूज़ /प्रवीण कुमार पलवल/होडल ( हरियाणा) 18फरबरी2026 आज हसनपुर में पहली बार आयोजित ‘जनता दरबार’ में प्रशासनिक अधिकारियों ने सीधे आमजन की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में पलवल के उपायुक्त हरीश कुमार वसिष्ठ तथा होडल की एसडीएम बेलीना लोहान ने विशेष रूप से शिरकत की।जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं। उपायुक्त हरीश कुमार वसिष्ठ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए। वहीं एसडीएम बेलीना लोहान ने भी अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आमजन को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
इस दौरान बिजली, पानी, सड़क, राजस्व एव सामाजिक योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं।