A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

रांची में दो महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन।।

रांची में दो महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी 

रांची। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर रांची की दो महिलाओं ने रविवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम रांची स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन कुमारी सिंह से संपर्क के उपरांत एचडीएफसी बैंक की कर्मी रजनी कुमारी एवं समाजसेविका शिवानी शर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर दोनों महिलाओं को कांग्रेस का अंगवस्त्र पहनाकर विधिवत पार्टी में शामिल कराया गया। नेताओं ने कहा कि इनके जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा महिला सशक्तिकरण को नई दिशा प्राप्त होगी।

Back to top button
error: Content is protected !!