?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

अपराध की योजना नाकाम दो अपराधी दो अवैध हथियार 4 गोली के साथ गिरफ्तारः-

बेतिया:- बिहार:- से संपादक अहमद राजा खान कि रिपोर्ट

अपराध की योजना नाकाम दो अपराधी दो अवैध हथियार 4 गोली के साथ गिरफ्तारः-

*****IMG 20240630 225729

दिनांक-29.06.2024 को मनुआपुल थाना को गुप्त सूचना मिली कि छावनी के आगे मैनाटांड़ रोड स्थित गोकुलधाम के पीछे कुछ लोग हथियार के साथ अपराध की योजना बना रहे है। उक्त सूचना को वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचित करते हुये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 बेतिया के नेतृत्व में टीम गठन किया गया । टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये मैनाटाड़ रोड स्थित गोकुलधाम के पीछे सरेह में परित्यक्त मकान के पास पहुंचकर घेराबंदी किया गया। पुलिस के द्वारा 02 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से 02 देशी कट्टा, 04 जिंदा कारतुस, 05 मोबाईल, 02 डायगर चाकू बरामद किया गया। इस संबंध में मनुआपुल थाना कांड सं0-84/24 दिनांक-29.06.2024 धारा-399/402 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तः-

1.राहुल कुमार पे०-संतोष प्रसाद सा० खैरटिया थाना-मनुआपुल

2.सर्वेश कुमार पे० अशोक राम सा० अम्बेडरकर कॉलोनी बसवरिया थाना-नगर दोनो जिला-प०चम्पारण, बेतिया

विधि-निरुद्ध-03

बरामदगीः-

1.लोडेड देशी कट्टा-02

2.जिंदा कारतुस-04

3.मोबाईल- 05

4.डायगर चाकू-02

छापामारी दलः-

1. श्री विवेक दीप, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 बेतिया।

2. पु०अ०नि० नरेश कुमार, थानाध्यक्ष मनुआपुल थाना।

3. परि०पु०अ०नि० कमलेश भगत, मनुआपुल थाना।

4. स०अ०नि० कौशल किशोर, मनुआपुल थाना।

5. सि0/311 निरंजन कुमार, मनुआपुल थाना।

6. सि0/261 श्रवण कुमार, मनुआपुल थाना।

7. सि०/377 विकास कुमार, मनुआपुल थाना। Bihar Police

Back to top button
error: Content is protected !!