A2Z सभी खबर सभी जिले कीकरौली

अग्निशमन केन्द्र के कार्मिकों का नही हुआ सात माह से वेतन भुगतान

FB IMG 1720438122978

करौली –
नगर परिषद के अग्निशमन केंद्र में कार्यरत कार्मिकों के सामने रोजी रोटी का संकट मंडरा रहा है। जो आज की इस मंहगाई के दौर में परिवार का जीवन यापन करने में बहुत कठिन साबित हो रहा है।
अग्निशमन कार्मिकों के फायरमैन और फायर ड्राइवरों ने बताया कि हम सभी कार्मिक एक सरकारी कार्मिक की भांति सभी कार्यों को अपनी पूर्ण निष्ठा के साथ संपादित कर रहे है। और अपनी ड्यूटी का फर्ज निभा रहे है। लेकिन हमे पिछले सात माह का वेतन नसीब नही हुआ हैं। वेतन की मांग को लेकर अग्निशमन कार्मिकों ने करौली नगर परिषद आयुक्त करणी सिंह को कई बार मौखिक रूप से मासिक अल्पवेतन के लिए अवगत भी कराया गया है। लेकिन उनके द्वारा हमेशा ये बोल कर बात को टाल दिया जाता है की नगर परिषद के पास बजट नही है। वजट आने के बाद वेतन दिलवाएंगे। हमको आठ
माह पूर्ण हो चुके है। परंतु हमारे वेतन दिलाने को लेकर अधिकारियों के जू तक नहीं रेंगी है। हर बार हम अल्पवेतन भोगी कर्मचारियों को पूरे वर्ष भर में कोई बड़े त्यौहार होने पर कुछ रुपए दे दिए जाते है। और बोल दिया जाता है की जाओ तुम्हारे त्योहारों को मनाओ।
इसके अलावा आज तक हमारे पीएफ के पैसे की हमे कोई रसीद नही दी गई है। और ना ही हमारे पीएफ खाते में पैसे जमा
करवाए गए है। जिससे हमको इस मंहगाई के दौर में भारी आर्थिक और मानसिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में महंगाई के इस दौर में अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल फीस और अन्य जरूरी घरेलू कार्यों के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही अग्निशमन कार्मिकों ने बताया कि हमारे वेतन मांगने पर विभाग के अधिकारियों के द्वारा हम अल्प वेतन भोगी कार्मिकों को हटाने की धमकी भी दी जाती है।

Back to top button
error: Content is protected !!