A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

एकांत वन में रोपे 251 पौधे, विज़न ग्रुप ने की पहल…

VIKRANT NIGAM

एकांत वन में रोपे 251 पौधे, विज़न ग्रुप ने की पहल…

कटनी न्यूज । जलवायु परिवर्तन से होने वाले दुस्प्रभाव से बचने के लिए पौधारोपण की आवश्यकता को समझते हुए विभिन्न विद्यालयों के करीब 40 विद्यार्थियों के द्वारा वन विभाग के सहयोग से एकांत वन, झिंझरी में विभिन्न प्रजातियों के 251 पौधे रोपित किए। पौधारोपण के पहले उप वन मंडलाधिकारी (पूर्व) सुरेश बरोले जी के द्वारा छात्रों को सही से पौधों को लगाने का सही तरीका आसान भाषा में समझाया गया। तत्पश्चात परंपरानुसार अगरबत्ती जलाकर, नारियल फोड़ कर पौधारोपण का श्री गणेश किया गया। छात्रों ने इन पौधों की देखभाल करने का भी जिम्मा उठाया है। इस अवसर पर समूह अध्यक्ष आशुतोष माणके ने बताया कि आज हमने बड़े ही उत्साह से पौधे आरोपित किए तथा आने वाले समय में भी हम ऐसे कार्य जारी रखेंगे। विज़न के द्वारा निरंतर पर्यावरण संरक्षण हेतु कई कार्य किए जा रहे हैं जिसमें प्रशासन का भी सहयोग समय-समय पर मिलता रहता है।

जाना जैव विविधता का महत्व…

पौधारोपण के पश्चात वन परिक्षेत्र अधिकारी अब्दुल नबी अहमद के साथ छात्रों ने एकांत वन का भ्रमण किया तथा विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों एवं जीव जंतुओं को देखा और उनकी महत्वता को समझा।

इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों, आयुषी माणके, ओम तिवारी, भारती कोरी, दीक्षा गुप्ता, विक्रांत, आयुष राव, शालिनी बर्मन, रितेश यादव, उपासना रजक तथा अन्य की उपस्थिति रही।

Back to top button
error: Content is protected !!