A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

नवादा के रजौली प्रखंड में, राम लाल विद्यालय की छात्राओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में बहुत ही सुंदर आकृति बनाई।

मेंहदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथ पर बनाई मनमोहक आकृति

नवादा के रजौली प्रखंड में
नवादा : रामलाल इंटर विद्यालय प्रखंड रजौली में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक छात्रा शामिल हुई। छात्राओं ने अपने-अपने हाथ पर मनमोहन आकृति उकेर कर अपने कला का प्रदर्शन किया। छात्रा ने रक्षाबंधन , शिव पार्वती , प्रथम पूज्य देव गणेश, बेलपत्र, स्वास्तिक जैसे अनेक आकृति को मनमोहक ढंग से रचा। संगीत शिक्षक विजय शंकर पाठक ने बताया की मेहंदी प्रतियोगिता करने का उद्देश्य छात्राओं में अपनी संस्कृति से जोड़ने एवम सृजनात्मक के साथ-साथ बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होती है।प्रभारी प्रधानाध्यापक राणा रंजीत आजाद ने बच्चों को सावन मास में मेहंदी के महत्व को बताते हुए कहा कि मेहंदी अस्थायी शारीरिक कला का एक रूप है जिसे त्वचा पर मेंहदी का उपयोग करके चित्रित किया जाता है। मेंहदी का उपयोग बालों, नाखूनों और कपड़ों को रंगने के लिए भी किया जाता है और यह एक पौधे से प्राप्त होता है जो एक समृद्ध और अस्थायी स्थायी रंग बनाता है। इस प्रकार की शारीरिक कला मूल रूप से प्राचीन मिस्र में उत्पन्न हुई थी, लेकिन भारत में त्वचा पर उपयोग करने के लिए एक चीज़ बन गई। इस मेहंदी प्रतियोगिता में इस मेहंदी प्रतियोगिता में नवमी से 12 वी वर्ग की छात्रा सोनाली, सिमरन , शबनम कुमारी राजनंदनी , प्रीति ,खुशी ,निशु, सुहानी , सोनाली शोभा ,पूनम राखी , अंशू, नंदनी एवम सिमरन ने भाग लिया। प्रतियोगिया में प्रथम स्थान शबनम कुमारी वर्ग दशम, द्वितीय स्थान प्रीति वर्ग दशम एवम तृतीय स्थान सिमरन 12वी एवम सिमरन वर्ग दशम प्राप्त किया।इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में संगीत शिक्षक विजय शंकर पाठक सामाजिक विज्ञान शिक्षक बृजेश कुमार एवं कंप्यूटर शिक्ष्क सुरेंद्र पासवान ने अहम भूमिका निभाई।

Back to top button
error: Content is protected !!