A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

पुरुष हॉकी अकादमी की प्रतिभा चयन ट्रायल संपन्न

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी।मध्य प्रदेश राज्य हॉकी अकादमी भोपाल द्वारा वर्ष 2025 हेतु पुरूष हॉकी अकादमी के लिए प्रतिभा चयन खेल परिसर सागर में किया गया। जिसमें राज्य स्तरीय पुरुष अकादमी के चीफ कोच समीर दाद, लोकेन्द्र शर्मा एवं जिम ट्रेनर अब्दुल आरिफ खान द्वारा हॉकी के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल लिया, जिसमें सागर जिले के 30 तथा दमोह जिले के 14 तथा टीकमगढ़ जिले के 06 बालक इस प्रकार कुल 50 बालकों ने सहभागिता की। हॉकी के मापदण्ड अनुसार द्वितीय चरण के लिए चिन्हित खिलाड़ियों को चयन ट्रायल हेतु संचालनालय से प्राप्त सूचना पृथक से दी जावेगी। खिलाडी का राज्य स्तर पर अंतिम चयन होने पर खिलाड़ी को म०प्र० राज्य हॉकी अकादमी में प्रवेश दिया जावेगा, जहाँ पर विश्वस्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण एवं संबंधित खिलाड़ी को भोजन.आवास एवं शिक्षा की व्यवस्था म०प्र०शासन द्वारा उपलब्ध कराई जावेगी। साथ ही खिलाड़ी को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। चयन ट्रायल में एड.श्री वीनू राणा,जिला हॉकी संघ सचिव मकसूद खान एवं खेल विभाग के प्रशिक्षक प्रेमनेती राय, श्रीमती सीमा चक्रवर्ती, उमेशचंद मोर्य, नफीस खान,एवं कार्यालयीन कर्मचारी,रंजीत बैन, मिथलेश यादव,रामबाबू विश्वकर्मा,विवेक सेन,बद्री प्रसाद सेन,ब्रजेन्द्र कोरी आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

C

Back to top button
error: Content is protected !!