?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फरीदनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत से सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके वालों ने पति व ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता महबूब का कहना है कि बेटी को गला घोंटकर मार दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पुलिस व फॉरेंसिक टीम कर रही है।

20250620 160943

20250620 160930संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत : मायके
वाले बोले – ससुराल वालों ने मार डाला मुरादाबाद में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत
हो गई। मायके वालों का कहना कि महिला की उसके
ससुराल वालों ने हत्या की है । ।
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम
फरीदनगर मे संदिग्ध परिस्थितियों मे नव विवाहिता की
मौत से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची कोतवाली
पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज
दिया है। वहीं विवाहिता के मायके पक्ष ने पति सहित
ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप
लगाया है।
विवाहिता की मौत के मामले मे गजरौला निवासी पिता
महबूब ने बताया कि उसने 7 माह पूर्व बेटी की शादी
फरीदनगर निवासी जीशान के साथ की थी।
तीन दिन पहले बेटी ने ससुराल मे झगड़ा होने की बात
कही थी।, अब अचानक बेटी के फांसी लगाने की ख़बर
मिली है, । मृतक विवाहिता के पिता का आरोप है कि
उसकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों ने गला घोट कर
मारा है, फ़िलहाल मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक
टीम मामले की जांच में जुट गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!