A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष का जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष का जदयू कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

आरा। समाजवादी नेता सह पूर्व विधायक स्व. रघुपति गोप के नवनिर्मित प्रतिमा अनावरण समारोह प्रखंड परिसर चरपोखरी जाने के क्रम में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव को परिसदन आरा आगमन पर जदयू जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत अंगवस्त्र, बुके एवं फूलमाला से किया गया।इस दौरान श्री यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं की बातों को सुना और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का खयाल रखने की बात कही।इस मौके पर वरिष्ठ जदयू नेता भाई ब्रह्मेश्वर, नाथू राम, झमन, जदयू प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी, ददन राम, विष्णु मिश्रा, देव शर्मा, डॉ. हरेंद्र यादव, संजय चौधरी, डॉ. राजेन्द्र चंद्रवंशी, आरा प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र नाथ सिंह, गड़हनी प्रखंड अध्यक्ष अम्बरीष सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में जदयू के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!