A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

*पीलीभीत जिले में नगर एवं ग्राम क्षेत्रों में निकाली तिरंगा यात्रा*

पीलीभीत पूरनपुर अपडेट

*पीलीभीत जिले में नगर एवं ग्राम क्षेत्रों में निकाली तिरंगा यात्रा*

 

पीलीभीत। हर घर तिरंगा अभियान के तहत समूचे जिले में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। इस दौरान यात्राओं में शामिल बच्चों और युवाओं का जोश देखते ही बनता था। इस दौरान भारत माता की जय से समूचा वातावरण गूंजता रहा।

पूरनपुर कोतवाली रोड पर स्थित एक पेलस से शुरू हुई यात्रा कोतवाली रोड, स्टेशन चौराहा, माधोटांडा रोड, तिरंगा चौराहा, तहसील रोड, पकड़िया चौराहा होते हुए फिर बरात घर में पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर विधायक बाबूराम पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरभाग सिंह, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

बीसलपुर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद यात्रा पुन: कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। आज जिले भर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत समूचे जिले में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। इस दौरान यात्राओं में शामिल बच्चों और युवाओं का जोश देखते ही बनता था। इस दौरान भारत माता की जय से समूचा वातावरण गूंजता रहा।भारत में “तिरंगे” का अर्थ भारतीय राष्‍ट्रीय ध्‍वज है। भारतीय राष्‍ट्रीय ध्‍वज में तीन रंग की क्षैतिज पट्टियां हैं, सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद ओर नीचे गहरे हरे रंग की प‍ट्टी और ये तीनों समानुपात में हैं। ध्‍वज की चौड़ाई का अनुपात इसकी लंबाई के साथ 2 और 3 का है। सफेद पट्टी के मध्‍य में गहरे नीले रंग का एक चक्र है।

Back to top button
error: Content is protected !!