
आज दिनांक 21.08.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में नगर पुलिस अधीक्षक, गया अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोधगया, थानाध्यक्ष बोधगया, ATS और NSG के वरीय पदाधिकारी/कर्मी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी सम्मिलित हुए। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, गया, आईआईएम बोधगया, कन्वेंशन सेंटर बोधगया और अन्य प्रमुख स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही, वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना भी इस अभ्यास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मॉक ड्रिल के दौरान, विभिन्न आपातकालीन परिदृश्यों का अभ्यास किया गया और सुरक्षा बलों ने अपनी तत्परता और प्रतिक्रिया क्षमता का प्रदर्शन किया।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज